पान की दुकान में चोरी : सवा लाख का माल और 5 हजार रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

पान की दुकान में चोरी : सवा लाख का माल और 5 हजार रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

पप्पू पान की दुकान में अज्ञात शातिर चोर ने एक बार फिर से बीतीरात को चोरी की वारदात को अंजाम। चोर दुकान से करीब सवा लाख रुपये का माल और नगदी को चुराकर ले गए। दुकान संचालक गौरव शर्मा ने बताया कि चोर ने शटर के कुन्दे को काट दिया। शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गया और दुकान में रखे करीब सवा लाख रुपए के माल व 5 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर फरार।

अजमेर। रामगंज बाजार क्षेत्र में रामगंज पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित पप्पू पान की दुकान में अज्ञात शातिर चोर ने एक बार फिर से बीतीरात को चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर दुकान से करीब सवा लाख रुपये का माल और नगदी को चुराकर ले गए। दुकान संचालक गौरव शर्मा ने बताया कि चोर ने शटर के कुन्दे को काट दिया। उसके बाद शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गया और दुकान में रखे करीब सवा लाख रुपए के माल व 5 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें अज्ञात चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा हैं। शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में यह दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। इससे पूर्व पिछले माह 11 फरवरी को चोरी हुई थी। बार बार होने वाली चोरी की वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में भी भय का माहौल है। उन्होंने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक  रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटरियां पार करते हादसे रोकने के लिए देशभर में रेल पुल बनाने के निर्देश दिए।...
एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज पूर्व चिकित्सा मंत्री, बोले- जब मुझे ही कटवाए चक्कर तो आम आदमी का क्या होगा?
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या : फ्लैट में घुसे अज्ञात लोग और चलाई अंधाधुंध गोलियां, लोगों ने इमारत की छत से सुनी गोलियां चलने की आवाज  
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी