नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया

नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गृह क्षेत्र किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण में मतदान। उन्होंने मतदाताओं से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अधिक से अधिक वोट डालने की अपील।

अजमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत हो रहे मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद चौधरी ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "पहले मतदान, फिर जलपान" के संकल्प के साथ प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करे। 

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी मतदाता किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव से मुक्त होकर अपने विवेक के अनुसार मतदान करें तथा अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

चौधरी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

Read More भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री का अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो, कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को लूटा, हमने संवारा

Post Comment

Comment List

Latest News

दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
सुबह 10 बजे 18.33 और दोपहर 1 बजे 38.84 प्रतिशत था मतदान, शाम 6 बजे तक जारी रहेगी वोटिंग।
वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल