आनासागर में सड़ती मछलियों से उठी दुर्गंध, बदबू से राहगीर और स्थानीय लोग बेहाल

झील के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े

आनासागर में सड़ती मछलियों से उठी दुर्गंध, बदबू से राहगीर और स्थानीय लोग बेहाल
नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बढ़ा खतरा शहर की शान और पर्यटन की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील इन दिनों बदहाल स्थिति में। झील में बड़ी संख्या में मरी मछलियों के सड़ने से उठ रही तीखी दुर्गंध ने आसपास के पूरे इलाके का वातावरण दूषित।

अजमेर। नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बढ़ा खतरा शहर की शान और पर्यटन की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील इन दिनों बदहाल स्थिति में है। झील में बड़ी संख्या में मरी मछलियों के सड़ने से उठ रही तीखी दुर्गंध ने आसपास के पूरे इलाके का वातावरण दूषित कर दिया है। हालत यह है कि झील किनारे से गुजरने वाले राहगीर नाक पर रूमाल रखकर निकलने को मजबूर हैं, जबकि आसपास रहने वाले लोगों के लिए अपने घरों में रहना भी कठिन होता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और झील के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि झील में मरी मछलियां कई-कई घंटों, बल्कि कई बार दिनों तक पड़ी रहती हैं। समय पर उनका निस्तारण नहीं होने से सड़ांध पूरे क्षेत्र में फैल जाती है। शाम और सुबह के समय, जब बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए पहुंचते हैं, तब दुर्गंध के कारण उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पड़ता है। पर्यटक भी इस स्थिति को देखकर निराश हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि इस दुर्गंध और प्रदूषित वातावरण का असर सीधे आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे