पुष्कर पशु मेला परवान चढ़ा : देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभा रहीं अश्व और ऊंटों की अठखेलियां, पशुओं के खान-पान को पर्यटक कर रहे कैमरे में कैद

15 करोड़ में बिकने आया केकड़ी का बादल

पुष्कर पशु मेला परवान चढ़ा : देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभा रहीं अश्व और ऊंटों की अठखेलियां, पशुओं के खान-पान को पर्यटक कर रहे कैमरे में कैद

विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में अश्व और ऊंट वंश की अठखेलियां विदेशी पर्यटकों को लुभा रही हैं। विदेशी पर्यटक पशुओं के साथ देहाती ग्रामीण पशुपालकों की दिनचर्या की बारे में जानकारी लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। पशुपालकों के रेतीले धोरों में खाना बनाने, उनके रहन सहन व पशुओं के खान-पान के बारे में जानकारी लेकर अपने कैमरे में यादे कैद कर रहे हैं। पुष्कर मेला देशी के साथ विदेशियों के बीच भी बहुचर्चित है।

पुष्कर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में अश्व और ऊंट वंश की अठखेलियां विदेशी पर्यटकों को लुभा रही हैं। विदेशी पर्यटक पशुओं के साथ देहाती ग्रामीण पशुपालकों की दिनचर्या की बारे में जानकारी लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। पशुपालकों के रेतीले धोरों में खाना बनाने, उनके रहन सहन व पशुओं के खान-पान के बारे में जानकारी लेकर अपने कैमरे में यादे कैद कर रहे हैं। पुष्कर मेला देशी के साथ विदेशियों के बीच भी बहुचर्चित है। रेतीले धोरों में ऊंट व अश्वों के रंभाने की आवाज सभी के लिए एक अलग ही अनूभुति का विस्मरण करा रही है। उधर मेले में पशुओं की खरीद फरोख्त जोरों पर जारी है। व्यापारी पशुओं की नस्ल, कद, चाल, दांत देख कर पशुओं का मोलभाव कर रहे है। 

यूएस के पर्यटक रोमांचित
यूनाइटेड स्टेटस के 16 सदस्यीय विदेशी पर्यटकों का दल पशु मेला देखकर काफी रोमांचित हुए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे जस्ट 2 घंटे पहले आए है, यहां उन्हे कोई अंदाजा नहीं था कि उन्हें यहां इतना भव्य सुन्दर और भीड़भाड़ वाला दृश्य देखने को मिलेगा। उन्होंने भारतीय की संस्कृति के बारे में सीखना शुरू किया है तथा वे यहां कैमल के श्रृंगार को देखकर सभी काफी रोमांचित हुए है। 

15 करोड़ में बिकने आया केकड़ी का बादल
मेले में अब तक पहुंचे घोड़े-घोड़ियों में 68 इंच प्लस लंबाई के बादल नामक अश्व मेलार्थियों के आकर्षण का केन्द्र बना है। रविवार को दिनभर मेलार्थी बादल के साथ सेल्फी लेते दिखे। पुष्कर मेले में बादल को तीसरी बार लेकर आए केकड़ी के जेतवाल स्टड फार्म के राहुल जेतवाल ने बताया कि बादल का रंग सफेद है, वह 5 वर्षीय है तथा 68 इंच प्लस है। अश्व पालन में उनकी यह 7वीं पीढ़ी है। राहुल ने बादल की कीमत पर बताया कि वह अनमोल है फिर भी वे इसकी कीमत 15 करोड़ तक मानते हैं। गत वर्ष इसकी 9 करोड़ तक बोली लगी थी।

अब तक 3021 पशुओं की आवक
रेतीले धोरों में पशुओं की मंडी सज कर तैयार हो गई है। अब तक मेले में ऊंट व अश्व सहित 3 हजार से अधिक पशु पहुंच गए हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक व मेला अधिकारी डा. सुनील घीया ने बताया कि मेले में रविवार की शाम तक 3 हजार 21 पशुओं की आवक दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक 2102 अश्व शामिल है। जबकि अभी तक 917 ऊंटों की आमद हुई है। 1 गौवंश व 1 भैंस वंश आए हैं। कुल 234 जानवर राजस्थान के बाहर से आए हैं। घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में रविवार को एक ही दिन में करीब 15 सौ अश्व वंश पहुंचे। जबकि ऊंट केवल 184 ही आए। खुले आसमान के नीचे पशुपालक व व्यापारियों के बीच लाखों रुपयों का लेनदेन हो रहा है।

Read More दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान

650 किलो वजनी आया राणा नाम का भैंसा
मेले में ऊंट व अश्वों के साथ एक भैंसा भी पहुंचा है। वहीं भैंसे की खासियत है कि वह 650 किलो वजनी है। मध्यप्रदेश से पहली बार पुष्कर मेले में बिकने के लिए पहुंचा राणा नामक भैंसा देशी के साथ विदेशियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। धर्मेन्द्र चौहान ने बताया कि राणा साढ़े 3 साल का है। वे उसे प्रतिदिन चना, अंडा, दूध, घी का सेवन कराते हैं। वे इसकी कीमत 15 लाख रुपए मान रहे हैं।   

Read More राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला