RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, तीनों संकायों में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में भी 97. 20% परीक्षा परिणाम

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, तीनों संकायों में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी के तीनों संकाय विज्ञान वाणिज्य और कला संकाय तथा वरिष्ठ उपाध्याय के परीक्षा परिणाम घोषित। परिणाम की घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड से ऑनलाइन जुड़कर किया।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी के तीनों संकाय विज्ञान वाणिज्य और कला संकाय तथा वरिष्ठ उपाध्याय के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड से ऑनलाइन जुड़कर किया। बोर्ड में प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ और विशेषधिकारी नीतू यादव मौजूद रहे। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 97. 52% रहा जो की गत वर्ष की परीक्षा की तुलना में 0. 91% कम है, पिछले वर्ष 98.43% परिणाम था। इसी प्रकार वाणिज्य रक्षा का परिणाम भी गत वर्ष के मुकाबले 5.43% कम रहा। इस बार 93.64% परिणाम रहा। जब कि गत वर्ष 99.07% परिणाम था। कला संकाय का परीक्षा परिणाम भी 0.24% लुढ़क गया। इस बार 97.54% परिणाम ही रहा।

जबकि पिछले वर्ष 97.78 फ़ीसदी परिणाम था। वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में भी 97. 20% परीक्षा परिणाम रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.56% कम है। गत वर्ष 97. 76 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान संकाय की परीक्षा में 2 लाख 87 हजार 68 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया था। इनमें से 2 लाख 85 हजार 299 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में से कल 2 लाख 78 हजार 217 परीक्षार्थी पास किए गए। जबकि वाणिज्य परीक्षा के परिणाम में 30 हजार 798 को पंजीकृत किया गया था, इनमें से 30 हजार 580 ने परीक्षा दी। कुल 28 हजार 636 पास हुए. कला संकाय में 5 लाख 91 हजार 23 पंजीकृत किए गए और इनमें से 5,83,201 ने परीक्षा दी 5,68,850 पास हुए। वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में 4114 पंजीकृत किए गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति