लाइनों और पंप हाउस के आवश्यक रखरखाव के लिए शटडाउन, जिले में जलापूर्ति रही बाधित ; लोग परेशान
सरवाड़ एवं केकड़ी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल आपूर्ति बाधित
जलदाय विभाग ने रविवार मध्य रात्रि 12:00 बजे से 30 घंटे का शटडाउन लेकर बीसलपुर लाइनो एवं पंप हाउस के आवश्यक रखरखाव का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते सोमवार को अजमेर जिले में जलापूर्ति बाधित रही और लोग परेशान रहे।
अजमेर। जलदाय विभाग ने रविवार मध्य रात्रि 12:00 बजे से 30 घंटे का शटडाउन लेकर बीसलपुर लाइनो एवं पंप हाउस के आवश्यक रखरखाव का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते सोमवार को अजमेर जिले में जलापूर्ति बाधित रही और लोग परेशान रहे। खास तौर पर उन इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई जहां आज जलापूर्ति का अंतराल 60 घंटे से अधिक हो गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार रखरखाव के यह काम मंगलवार दोपहर तक पूरे होंगे और शाम से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
बीसलपुर परियोजना केकड़ी खंड के अधिशासी अभियंता विनोद यादव ने बताया कि शटडाउन के दौरान द्वितीय फेज में डाली गई केकड़ी से नसीराबाद 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन बन्द रही। इस अवसर पर वॉल्व हटाने, फ्लो मीटर स्थापित करने एवं विभिन्न वेल्डिंग लीकेजों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, नसीराबाद से एसआर-7 (अजमेर) तक जा रही 1300 एमएम एमएस पाइप लाइन में वेल्डिंग लीकेज दुरूस्त करने एवं विभिन्न पम्प हाउसों पर आवश्यक रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। शटडाउन के चलते सोमवार को अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ एवं केकड़ी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल आपूर्ति बाधित रही।

Comment List