महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार

सीसीटीवी टीम एवं ड्यूटी स्टाफ को तत्काल सक्रिय किया

महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार

रेलवे सुरक्षा बल अजमेर ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री की खोई हुई कीमती सोने की चेन उसे सुरक्षित वापस लौटाई। यात्री ने RPF अधिकारियों का आभार जताया।

अजमेर। रेलवे सुरक्षा बल अजमेर ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री की खोई हुई कीमती सोने की चेन उसे सुरक्षित वापस लौटाई। यात्री ने RPF अधिकारियों का आभार जताया। गुरुवार को न्यू गणेश नगर, तारागढ़ रोड, अजमेर निवासी बुजुर्ग अजीत कुमार भार्गव ने RPF पोस्ट अजमेर पर निरीक्षक राजेन्द्र चौधरी के संपर्क में आकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ट्रेन 12984 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच जी-9 से यात्रा कर रहे थे। अजमेर स्टेशन पर उतरते समय पत्नी की सोने की चेन कहीं गिर गई, जिसकी कीमत एक लाख रुपए थी। इस पर सीसीटीवी टीम एवं ड्यूटी स्टाफ को तत्काल सक्रिय किया गया।

कांस्टेबल विमला और कांस्टेबल सुनील यादव ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से प्लेटफॉर्म पर गहन खोजबीन की। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने सोने की चेन को बरामद कर लिया। इसके बाद ड्यूटी अधिकारी उपाध्याक्ष जगदीश चंद की पहचान में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर चेन को सुरक्षित रूप से यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण