पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश : गंदे और बदबूदार पानी से परेशान, बाहर से मंगा रहे पानी

लोगों को मजबूरन बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा

पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश : गंदे और बदबूदार पानी से परेशान, बाहर से मंगा रहे पानी
पानी की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से गंदा, बदबूदार और काला पानी सप्लाई। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

अजमेर। जेपी नगर नाका मदार सेक्टर फर्स्ट क्षेत्र में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से गंदा, बदबूदार और काला पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी से तेज बदबू आ रही है और उसका रंग भी काला है, जिसके कारण यह पानी पीने योग्य नहीं रह गया है।

लोगों को मजबूरन बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी पानी की सप्लाई में कोई सुधार नहीं किया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश