चलती कार में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर : दो की मौत, एक गंभीर घायल

अविनाश की हालत नाजुक होने पर अजमेर रेफर

चलती कार में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर : दो की मौत, एक गंभीर घायल
जयपुर रोड हाइवे-48 स्थित नसीराबाद पुलिया के पास तड़के ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो जनों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों जने अंदर फंस गए। घटना के बाद मौके से चालक वाहन लेकर फरार।

मदनगंज-किशनगढ़। जयपुर रोड हाइवे-48 स्थित नसीराबाद पुलिया के पास शुक्रवार तड़के ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो जनों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों जने अंदर फंस गए। घटना के बाद मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची किशनगढ़ पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से राजकीय वाईएन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दो जनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और तीसरे की हालत नाजुक होने पर अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव हरिपुरा पुलिस थाना गोकुल पुरा सीकर निवासी ललित (30) पुत्र कजोड़मल जाट, पीपराली रोड उद्योग नगर जिला सीकर निवासी प्रदीप (31) पुत्र रामप्रताप मेघवाल और डांगियासर जिला सीकर निवासी अविनाश (32) पुत्र अनिल हुड्डा कार में जयपुर से अजमेर जा रहे थे।

अलसुबह करीब 3.30 बजे वे नसीराबाद पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों ने किशनगढ़ पुलिस को इतला दी। जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे ललित, प्रदीप और अविनाश को एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ललित और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया और अविनाश की हालत नाजुक होने पर अजमेर रेफर कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था