राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर फीडबैक लिया

राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा

राजस्व मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अजीताभ शर्मा ने पदभार के बाद पहली बार पहुंचकर अधिकारियों संग बैठक। लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए योजना बनाने और पेंडेंसी कम करने पर जोर। अधीनस्थ न्यायालयों में नियमित सुनवाई सुनिश्चित करने तथा नोटिस तामील व अपूर्ण मामलों के समाधान के निर्देश।

अजमेर। राजस्व मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अजीताभ शर्मा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार अजमेर पहुंचे। उन्होंने पहले दिन मंडल के सदस्यों प्रशासनिक अधिकारियो के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर फीडबैक लिया। अध्यक्ष अजिताभ शर्मा ने पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि राजस्व मंडल में लंबित प्रकरणो सहित प्रदेश भर के सभी राजस्व अधीनस्थ न्यायालय में चल रही लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए मंडल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर योजना बनाई गई। उनका प्राथमिकता अनुसार राजस्व मंडल में चल रही पेंडेंसी पर ब्रेक लगाकर लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करना और अधीनस्थ राजस्व न्यायालय में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार भोजन अवकाश से पूर्व नियमित रूप से पीठासीन अधिकारियों का पक्षकारों के प्रकरणों में कोर्ट में सुनवाई करने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने राजस्व मंडल से निर्देश के बाद भी संबंधित पक्षकार और अधीनस्थ न्यायालय में नोटिस तामील और मिसल अपूर्ण संबंधित प्रश्नों पर भी चर्चा कर निस्तारण के प्रयास करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंडल के सभी सदस्य, रजिस्टर महावीर प्रसाद, अतिरिक्त रजिस्टर हेमंत स्वरूप माथुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले