शादी समारोह में आए 4 रिश्तेदारों की पार्वती नदी में डूबने से मौत

दो सगे भाई और मां-बेटा शामिल

शादी समारोह में आए 4 रिश्तेदारों की पार्वती नदी में डूबने से मौत
शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पार्वती नदी में नहाने गए चार रिश्तेदारों की डूबने से मौत। हादसा मंगलवार दोपहर छबड़ा क्षेत्र के गूगौर गांव में हुआ। मृतकों में गुना निवासी दो सगे भाई और छीपाबड़ौद निवासी मां-बेटा शामिल।

बारां। जिले के छबड़ा क्षेत्र में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पार्वती नदी में नहाने गए चार रिश्तेदारों की डूबने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर छबड़ा क्षेत्र के गूगौर गांव में हुआ। मृतकों में गुना निवासी दो सगे भाई और छीपाबड़ौद निवासी मां-बेटा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नदी में नहाते समय एक युवक मछली पकड़ने के जाल में फंस गया, जिसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी गहरे पानी में चले गए। छबड़ा थाना पुलिस के अनुसार शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पास ही बह रही पार्वती नदी में नहाने गए थे।

इसी दौरान एक युवक का पैर पानी में बिछे मछली पकड़ने के जाल में उलझ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ मौजूद तीन अन्य लोग नदी में उतरे, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सभी चारों लोग पानी में समा गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को बाहर निकाला गया। शवों को छबड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

ये हुई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान गुना निवासी युनुस खान (18) अरमान (17) तथा छीपाबड़ौद निवासी गुड्डी बाई (45) और सलाम (22) के रूप में हुई। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर स्थानीय लोगों ने नदी के गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी जताई है। 

इनका कहना है
नहाते समय एक युवक का पैर मछली के जाल में फंस गया, जिससे वह संतुलन खोकर गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य तीन लोग भी नदी में उतर गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण चारों ही डूब गए।
- राजेश खटाना, सीआई, छबड़ा। 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत