नाना के हत्या आरोपी को भेजा जेल : पत्थर से सिर कुचलकर मारा, दो और हत्याओं की थी योजना

मौसी के घर में चोरी कर हुआ फरार

नाना के हत्या आरोपी को भेजा जेल : पत्थर से सिर कुचलकर मारा, दो और हत्याओं की थी योजना

खेत पर सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दो और हत्याओं की योजना बनाने का चौंकाने वाला खुलासा।

सारथल। खेत पर सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दो और हत्याओं की योजना बनाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी रणजीत काछी (25) निवासी सारथल को शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने खर्च के लिए 2 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर पत्थर से सिर कुचलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौसी के घर जाकर सो गया।
 सुबह जब परिजन घटना की जानकारी मिलने पर बाहर गए, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठा घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर करीब 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी दो और हत्याएं करने की योजना बना चुका था और जल्द ही उन्हें अंजाम देने वाला था। 


 लॉकअप में अन्य बंदियों से रखा अलग
पुलिस के अनुसार आरोपी का व्यवहार बेहद खतरनाक हो चुका था, जिसे देख उसे लॉकअप में अन्य बंदियों से अलग रखा गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ झालावाड़ जिले के थाना अकलेरा, घाटोली और कोतवाली में चोरी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन