कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद चालक कार सहित फरार

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद चालक कार सहित फरार
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक होटल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बारां। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक होटल के समीप मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मनीष पुत्र नंदकिशोर नायक (25) निवासी अटरू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग