लापता युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी, पत्नी पर जताया संदेह

अवैध संबंधों को लेकर होता था विवाद

लापता युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी, पत्नी पर जताया संदेह
एक युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी। मृतक दो जून की रात से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने टांके से शव बरामद। परिजनों ने युवक की पत्नी व उसके परिचितों पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी।

बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो जून की रात से लापता था। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने टांके से शव बरामद किया। परिजनों ने युवक की पत्नी व उसके परिचितों पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस के अनुसार गरल निवासी तेजाराम (42) पुत्र गोमाराम दो जून को जालोर से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार दोपहर मालपुरा से नोखड़ा जाने वाली सड़क के पास स्थित एक टांके के निकट एक बैग पड़ा मिला। ग्रामीणों ने टांके में झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। बैग की तलाशी लेने पर मृतक की पहचान तेजाराम के रूप में हुई। 

अवैध संबंधों को लेकर होता था विवाद
मृतक के भाई महेशाराम ने बताया, तेजाराम और उसकी पत्नी के बीच पिछले आठ-दस वर्षों से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया, कि कुछ लोगों के साथ मिलकर मृतक की पत्नी ने घटना को अंजाम दिया हो सकता है। परिजनों का दावा है, कि घटना की रात मृतक की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर से बाहर थी और बुधवार सुबह ही वापस लौटी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना