कलयुगी कपूत : जमीन के पैसे को लेकर रिश्तों का कत्ल, बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या

बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद

कलयुगी कपूत : जमीन के पैसे को लेकर रिश्तों का कत्ल, बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या
जमीन बेचने से मिले रुपयों के विवाद में बेटे ने अपने ससुर , साले और अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक किसान रावताराम के तीन बेटे हैं।

बाड़मेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के शोभाला जैतमाल गांव की सियोलों की ढाणी में जमीन बेचने से मिले रुपयों के विवाद में बेटे ने अपने ससुर , साले और अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की गुरुवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक किसान रावताराम (60) के तीन बेटे हैं। दूसरा बेटा रेखाराम काफी समय से पिता से अलग रह रहा था। परिवार में जमीन बेचने से प्राप्त रुपयों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रात में घर पहुंच किया हमला : मृतक के भाई किस्तुराराम की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात रेखाराम अपने ससुर , साले और 6-7 अन्य लोगों के साथ पिता के घर पहुंचा। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है  कि रेखाराम और उसके साथ आए लोगों ने रावताराम पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल बाड़मेर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी बेटा टैक्सी चालक : जानकारी के अनुसार आरोपी रेखाराम टैक्सी चालक है। परिवार के बड़े बेटे भी अलग रहते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा पिता के साथ रहता था।

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी : सदर थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया, मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे , उसके साले , ससुर तथा अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। 

Read More जयपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग करेगा विशेष कार्यक्रम

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन