मां ने बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दोनों की मौत

तीन वर्ष से मानसिक समस्या से जूझ रही

मां ने बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दोनों की मौत
45 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने छह वर्षीय बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला के पिछले तीन वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझने और उसका उपचार गुजरात के पालनपुर में चलने की जानकारी सामने आई है।

बाड़मेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला ने छह वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी देवीचंद ढाका ने बताया, धूड़ानियों की ढाणी निवासी सायर कंवर (45) पत्नी डूंगरसिंह सोमवार शाम करीब 4 बजे छह वर्षीय बेटे राजू के साथ घर से निकली।

घर से करीब 500 मीटर दूर बाड़मेर-मुनाबाव रेलवे ट्रैक पर मुनाबाव की ओर से आ रहे रेल के इंजन के सामने दोनों ने छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।  प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि महिला पिछले करीब तीन वर्ष से मानसिक समस्या से जूझ रही थी तथा गुजरात के पालनपुर में उसका उपचार चल रहा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी की मॉकड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट जयपुर एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी की मॉकड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए...
जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी
पंजाब में नाकाबंदी के दौरान आपराधिक साजिश विफल : अवैध पिस्तौल के साथ आरेापी गिरफ्तार, 3 कारतूस बरामद
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत
छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : तृणमूल कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, पार्टी ने दिया नोटिस
जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में