पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 228 किलो डोडा पोस्त बरामद

14 फर्जी नंबर प्लेटें और एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 228 किलो डोडा पोस्त बरामद
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वंजन के तहत कार्रवाई कर 228.150 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार, एस्कॉर्ट में लगी स्कॉर्पियो और देशी कट्टा भी बरामद।पुलिस अधीक्षक रमेश आर्य के के अनुसार सूचना मिली थी कि डोडा तस्करी में लिप्त रोहित कुमार मेघवाल सांचोर की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आ रहा।

बालोतरा। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वंजन के तहत कार्रवाई कर 228.150 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार, एस्कॉर्ट में लगी स्कॉर्पियो और देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक रमेश आर्य के के अनुसार सूचना मिली थी कि डोडा तस्करी में लिप्त रोहित कुमार मेघवाल सांचोर की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर समदड़ी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी देखकर चालक कार को तेज गति से कच्चे रास्ते की ओर लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो कार का टायर फटने से वाहन रुक गया। पुलिस को देखकर आरोपी शंकर और रोहित भागने लगे। इसी दौरान आरोपी शंकर ने पुलिस पार्टी पर देशी कट्टे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में कार की डिक्की से 228.150 किलो डोडा पोस्त, 14 फर्जी नंबर प्लेटें और एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ  में आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुनासा जिला जालौर और शंकरलाल पुत्र सोनाराम निवासी सोनडी जिला बाड़मेर के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि एस्कॉर्ट के लिए ओमप्रकाश और रमेश मांजू स्कॉर्पियो लेकर चल रहे थे, जिन्हें बालोतरा पुलिस ने डिटेन कर लिया।

तस्कर रोहित पूर्व में भी डोडा जा चुका जेल
जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित पूर्व में भी डोडा तस्करी और अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फर्जी आधार कार्ड और बदल-बदल कर नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें