कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
कुछ ही क्षणों में चीख पुकार और अफरा तफरी
कामां। डीग जिले के कांमा में गंगा दशहरा के अवसर पर तीर्थराज विमलकुंड में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे 20 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं, इनमें से कुछ गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर विमल कुंड की ओर भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे थे। इस दौरान कामां की तरफ से आ रही है एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और भीड़ में घुस गई। कार ने कई श्रद्धालुओं को टक्कर मारी और पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
धार्मिक उत्सव का माहौल कुछ ही क्षणों में चीख पुकार और अफरा तफरी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही कामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Comment List