नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
राजस्थान के डीग में नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा ने आयुक्त कुलदीप फौजदार पर मारपीट, सीने में मुक्के मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भरतपुर। राजस्थान में डीग की नगर परिषद के आयुक्त कुलदीप फौजदार पर कनिष्ठ सहायक ने मारपीट करके उन्हें घायल कर दिए जाने का आराेप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। पीड़ित कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा ने नगर परिषद आयुक्त को नामजद करते हुए मामला दर्ज करने के लिए पुलिस में लिखित शिकायत की है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सचिन शर्मा ने अपनी शिकायत में आयुक्त कुलदीप फौजदार पर उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर मारपीट करते हुए सीने में मुक्के मारने, नौकरी से निकालने के साथ जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए है। शिकायत में कहा गया है कि आयुक्त के इस कृत्य से पीड़ित की तबियत खराब हो गई और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जाना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश पंडाल में छाया ह्यहनुमान अंश ह्य का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़ गणेश पंडाल में छाया ह्यहनुमान अंश ह्य का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
श्री चिंताहरण गणेश नवयुवक मंडल की अनूठी पहल, गणपति उत्सव में भक्ति के साथ मनोरंजन का रंग।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य
एसएमएस अस्पताल की चिकित्सा सेवा की अमेरिका तक गूंज, अमेरिकी महिला की हुई सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी