चारपाई पर सो रही महिला पर कुल्हाड़ी से हमला : गला रेता, मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए बदमाश

घायल महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया

चारपाई पर सो रही महिला पर कुल्हाड़ी से हमला : गला रेता, मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए बदमाश

देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही एक महिला पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मंगलसूत्र लूट लिया। घायल महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला पर अचानक अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

नमाना। तालेड़ा क्षेत्र के बरुधन कस्बे में रविवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही एक महिला पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मंगलसूत्र लूट लिया। घायल महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। तालेड़ा पुलिस के अनुसार बरुधन में अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला पर अचानक अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

बदमाशों ने कुल्हाड़ी से महिला के गले के पास वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर पास ही सो रहे उसके पति रामावतार मेघवाल की नींद खुल गई, जब उन्होंने अपनी पत्नी को देखा तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ी थी, उसे तुरंत उपचार के लिए तालेड़ा अस्पताल ले जाया गया। महिला के पति ने सोमवार सुबह पुलिस को पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटे जाने का भी आरोप लगाया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज : आयुष्मान खुराना तीन हीरोइनों के बीच फंसे, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर कहानी की दिखी एक झलक ‘पति-पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज : आयुष्मान खुराना तीन हीरोइनों के बीच फंसे, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर कहानी की दिखी एक झलक
‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज। आयुष्मान खुराना फॉरेस्ट ऑफिसर, प्रजापति पांडे के किरदार में तीन महिलाओं- सारा...
सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज, जानें क्या है भाव
10वां दिशा कप : दिशा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत, लक्ष्य एकेडमी को 6 विकेट से रौंदा
वियतनाम राष्ट्रपति टो लैम का तीन दिवसीय भारत दौरा: पीएम और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक संबंधों की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
स्कॉर्पियो से 468 किलो डोडापोस्त जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
सीसी के लिए खोदी सड़क, जाम व हादसों का खतरा
चीन की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 21 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी