बुजुर्ग की घर से उठाकर हत्या : शव नदी मेंं फेंका, परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे

सरकारी योजनाओं के तहत 5 लाख रुपए देने की बात

बुजुर्ग की घर से उठाकर हत्या : शव नदी मेंं फेंका, परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे

60 वर्षीय किशन गोपाल बैरवा को घर से उठाकर करजुर्ना गांव के श्मशान के पास लूटपाट कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि कुछ बदमाश सोने के आभूषण छीनने के इरादे से रात को बुजुर्ग को उठाकर 5 किलोमीटर दूर ले गए और मांगली नदी के पास आभूषण छीनकर उसे नदी में फेंक दिया।

नमाना। क्षेत्र के जवाहर नगर गांव में गत रात 60 वर्षीय किशन गोपाल बैरवा को घर से उठाकर करजुर्ना गांव के श्मशान के पास लूटपाट कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि कुछ बदमाश सोने के आभूषण छीनने के इरादे से रात को बुजुर्ग को उठाकर 5 किलोमीटर दूर ले गए और मांगली नदी के पास आभूषण छीनकर उसे नदी में फेंक दिया।

सुबह परिजनों ने बुजुर्ग के नहीं मिलने पर नमाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। थोड़ी देर बाद नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा गया। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने करजुर्ना रोड पर 2 से 4:30 बजे तक धरना प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा व एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रशासन ने मृतक के परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत 5 लाख रुपए देने की बात कही। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह