दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तीन स्थानीय आरोपी फरार

दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान पुलिस के 'ऑपरेशन एंटी वेनम' के तहत दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 293.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी ज़ब्त की, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दौसा में बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भांडारेज के पास 293.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है। 

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर रेंज साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा के कुछ तस्कर दौसा के सिकंदरा क्षेत्र के आरोपियों को स्मैक की खेप देने पहुंचने वाले हैं। सूचना पर जयपुर रेंज साइबर टीम, दौसा जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भांडारेज के पास दबिश दी। इस दौरान 293.5 ग्राम स्मैक और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया। कोटा के छह आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अहसान, शोएल अली, शाहनवाज खान, मुकीम, शाहरूख और मोहम्मद शोयल उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। वहीं, दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण सैनी, केदार सैनी और दिनेश सैनी पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग? एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस...
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा, 22 से 25 अक्टूबर तक उठेंगे कई मुद्दे
रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस