पशु चराने गए किशोर की नृशंस हत्या, सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

एसपी-कलेक्टर को बुलाने की मांग

पशु चराने गए किशोर की नृशंस हत्या, सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट
गांव में पशु चराने गए एक 16 वर्षीय किशोर की रविवार की शाम गांव के पास जंगल में पत्थर मार मारकर हत्या कर दी गई और और शव को प्लास्टिक के कट्टों से ढककर जंगल में पटक दिया। घटना की पता लगने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-बसेड़ी रोड को ब्लॉक कर दिया और एसपी-कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

बाड़ी। धौलपुर जिले के कुहावनी गांव में पशु चराने गए एक 16 वर्षीय किशोर की रविवार की शाम गांव के पास जंगल में पत्थर मार मारकर हत्या कर दी गई और और शव को प्लास्टिक के कट्टों से ढककर जंगल में पटक दिया। घटना की पता लगने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-बसेड़ी रोड को ब्लॉक कर दिया और एसपी-कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्यारह घंटे के विरोध के बाद एसपी,कलेक्टर के बाड़ी पहुंचने पर मांगो पर सहमति बनी। कुहावनी निवासी अजय मीणा ने बताया कि चचेरा भाई 16 मनोज पुत्र मुन्नालाल मीणा रविवार को दिन में 2 बजे पशुओं को चराने गया था। मनोज जब शाम 7 बजे तक घर नहीं पहुंचा और पशु लौट आए तो ग्रामीणों को शंका हुई।

पुलिस को सूचना मिली तो सदर एसएचओ मोहर सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियो को मामले से अवगत कराया। रविवार रात को ही एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए। मृतक मनोज ने कुछ दिन पहले ही  गवर्नमेंट कॉलेज में बीए में एडमिशन लिया था। रविवार को होने के चलते व घर पर था। मां और छोटा भाई पिता के हाथ में फैक्चर होने के चलते उनको धौलपुर लेकर गए थे। ऐसे में मनोज खुद ही पशुओं को चराने ले गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन