दहेज के लिए बहू को मारकर दफनाया पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

उपखंड पर दहेज में एक लाख रुपए और कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने बहू को मारकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।

दहेज के लिए बहू को मारकर दफनाया  पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

आगरा अछनेरा निवासी वकील पुत्र फजलू ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस थाने पर हत्या का मामला दर्ज करवाया।

 बाड़ी। उपखंड पर दहेज में एक लाख रुपए और कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने बहू को मारकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर आगरा से परिजन बाड़ी पहुंचे तो छोटी बेटी ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद आगरा अछनेरा निवासी वकील पुत्र फजलू ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस थाने पर हत्या का मामला दर्ज करवाया।


वहीं हत्या का मामला दर्ज होने के बाद बाड़ी थाना पुलिस ने बाड़ी उप जिला कलक्टर राधेश्याम मीणा की मौजूदगी में कब्रिस्तान से मृतका का शव निकलवाकर जांच के लिए मेडीकल बोर्ड को भेजा है। बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि आगरा के अछनेरा निवासी वकील ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों शकीला का निकाह बल्लू और अकीला का निकाह फारूक निवासी मौहल्ला गुम्मट थाना बाड़ी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मय दान दहेज के 16 मार्च 2015 को किया था। जिसके बाद बड़ी बेटी शकीला को पति बल्लू, ससुर भूरा, सास नग्मो, जेठ सलमान, जिठानी रूखसाना व ननद चंदा ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए नकद और एक कार की मांग को लेकर तीन साल पहले जिंदा जलाने का प्रयास किया था। 7 मार्च 2022 को बेटी शकीला की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी जिसकी सूचना छोटी बेटी ने दी तो वह बाड़ी पहुंचे तो ससुरालियों ने बेटी के शव को भी देखने नहीं दिया। जिस पर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ? मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
इजरायली सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाने की पुष्टि की है। इस हमले में उनकी...
शुरू हुआ 25वां कला मेला : जवाहर कला केन्द्र बना रचनात्मकता का रंगमंच, कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: 19 से 28 मार्च के बीच एयर इंडिया करेगा यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा
जनता क्लिनिक का जनता को पता नहीं : नाम नया हालात वही, कोटा के आरोग्य मंदिर बने खाली कुर्सियों के केंद्र
मेज नदी की पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, पानी से होकर गुजरने पर मजबूर ग्रामीण