दहेज हत्या केस में पति-सास सहित तीन गिरफ्तार, गला दबाकर विवाहिता की हत्या
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे परेशान करते
राजाखेड़ा। क्षेत्र के गांव गढ़ी टडावली में 23 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतका के पति अमन, सास सुंदरकांता और देवर आशीष को गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गत 12 जुलाई को मृतका के भाई राघव निवासी रहसैना दिहौली ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन का विवाह मार्च 2023 में अमन पुत्र श्रीभगवान निवासी गढ़ी टडावली के साथ हुआ था।
विवाह के दौरान माता-पिता ने करीब 6 लाख रुपए नकद, गृहस्थी का सामान और स्वर्ण आभूषण सहित पर्याप्त स्त्रीधन दिया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे परेशान करते रहे। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 12 जुलाई की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Comment List