कांग्रेस विधायक के खिलाफ 60 लाख ठगी की एफआईआर, सीआईडी.सीबी करेगी जांच

चुनाव हारने के बाद लगाए जा रहे आरोप

कांग्रेस विधायक के खिलाफ 60 लाख ठगी की एफआईआर, सीआईडी.सीबी करेगी जांच
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल और उनके पीएसओ के खिलाफ ₹60 लाख की कथित ठगी का मामला दर्ज। पूर्व पार्षद शारदा पूनिया ने पालिकाध्यक्ष बनाने का झांसा देकर रकम लेने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप। विधायक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

हनुमानगढ़। पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल के खिलाफ  60 लाख रुपए की ठगी के आरोप में पीलीबंगा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधायक के पीएसओ मोहित बिश्नोई को भी आरोपी बनाया गया है। प्रकरण की जांच सीआईडी.सीबी को सौंपी गई है। मामला पीलीबंगा की निवर्तमान कांग्रेस पार्षद शारदा पूनिया की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान उन्हें पालिकाध्यक्ष बनाने का आश्वासन देकर 60 लाख रुपए लिए गए, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया और राशि भी वापस नहीं लौटाई गई। पूनिया ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि राशि वापस मांगने पर उन्हें और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकियां दी गईं। वहीं विधायक गोठवाल ने आरोपों को निराधार बताते कहा कि कांग्रेस ने ही शारदा पूनिया को टिकट दिया था, चुनाव हारने के बाद लगाए जा रहे आरोपों से उनका कोई लेना देना नहीं है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर