सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध, उप जिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास: भजनलाल

तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध, उप जिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सादुलशहर में उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में दुग्ध उत्पादकों के लिए एक मिल्क चिलिंग प्लांट स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा में भी हिस्सा लिया।

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सादुलशहर को  विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय  भवन का शिलान्यास  कर बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दुग्ध चिलिंग प्लांट स्थापित की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कि दुग्ध चिलिंग प्लांट से पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध के सुरक्षित भंडारण और बेहतर प्रबंधन की सुविधा मिलेगी। 

इससे दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं  उप जिला चिकित्सालय का नया भवन बनने के बाद सादुलशहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जनता के राष्टÑप्रेम और  राष्टÑ प्रथम के संकल्प का प्रमाण है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर