जयपुर में सुबह 10 बजे तक 14.7 प्रतिशत मतदान: मौजमाबाद सबसे आगे, 797 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था

जिला परिषद के 22 और आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में डाले जा रहे वोट 

जयपुर में सुबह 10 बजे तक 14.7 प्रतिशत मतदान: मौजमाबाद सबसे आगे, 797 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था
जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक 14.7 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें मौजमाबाद 16.79% के साथ सबसे आगे रहा। 7.43 लाख से अधिक मतदाता शाम 6 बजे तक मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जयपुर। जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में सुबह 10 बजे तक 14.7 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। आठ पंचायत समितियों में मौजमाबाद 16.79 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि गोविंदगढ़ में सबसे कम 12.91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

पहले चरण में जिला परिषद के 22 वार्डों और आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

7.43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

पहले चरण में कुल 7,43,640 मतदाता मतदान के पात्र हैं। इनमें 3,84,195 पुरुष और 3,59,445 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 22 वार्डों में 60 प्रत्याशी, जबकि पंचायत समिति के 146 वार्डों में 415 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए कुल 797 केंद्र बनाए गए हैं।

Read More राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम

मौजमाबाद में सर्वाधिक वोटिंग

Read More जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद 

सुबह 10 बजे तक मौजमाबाद में 16.79, जोबनेर में 15.96, चौमूं में 15.34, दूदू में 15.33, झोटवाड़ा में 14.78, सांभरलेक में 13.32 और किशनगढ़-रेनवाल में 13.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में जिला परिषद के वार्ड 1 से 10 और 15 से 26 के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

Read More आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक 79 की उम्र में सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई किताब ‘Belonging’ की झलक
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पदार्पण करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ...
नशे के खिलाफ जागरुकता को लेकर बाइक रैली, डीजीपी ने किया फ्लैग ऑफ
राहुल गांधी पर शिवराज का तंज : वह पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम सैलानी
झालावाड़ जिले में सुबह 10 बजे तक मतदान: मनोहरथाना में 14.91%, अकलेरा में 7.71% और डग में 14.85 प्रतिशत वोटिंग
शाही सफर पर जयपुर पहुंचे 5 देशों के 24 पर्यटक: गांधी नगर स्टेशन पर हुआ पारंपरिक स्वागत, कनाडा और स्वीडन के पर्यटकों ने भी लिया शाही यात्रा का आनंद 
जयपुर में सुबह 10 बजे तक 14.7 प्रतिशत मतदान: मौजमाबाद सबसे आगे, 797 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था
लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील