राजस्थान निकाय चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान, छोटे शहरों में दिखा उत्साह; बड़े निगमों में रफ्तार धीमी

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान, छोटे शहरों में दिखा उत्साह; बड़े निगमों में रफ्तार धीमी
राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में दूसरे चरण का मतदान सुबह 10 बजे तक औसतन 20.51% रहा। छोटे शहरों में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जबकि बड़े नगर निगमों में मतदान की गति धीमी रही। पदमपुर और रतनगढ़ सहित कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जयपुर। राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक प्रदेश के 147 नगरीय निकायों में औसतन 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 87.60 लाख से अधिक मतदाता 4,774 वार्डों के लिए 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 9,758 केंद्र बनाए गए हैं।

शुरुआती आंकड़ों में छोटे शहरों के मतदाता बड़े शहरों से आगे रहे। धोरीमन्ना में 44.38 प्रतिशत, बड़ौदामेव में 44.02, गजसिंहपुर में 42.51, मनोहरथाना में 42.34 और बाप में 41.62 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जयपुर में 16.23, जोधपुर में 19.96, पाली में 19.14, अजमेर में 14.58, कोटा में 14.55 और उदयपुर में 12.06 प्रतिशत वोट पड़े।

प्रदेश के छह प्रमुख नगर निगमों जयपुर, जोधपुर, अजमेर, पाली, कोटा और उदयपुर में भी मतदान जारी है। इस बीच पदमपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और रतनगढ़ में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। हनुमानगढ़ में जोनल मजिस्ट्रेट पर मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप भी लगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रखी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उम्र नहीं रोक पाई मतदान का जज्बा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती