रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल

रियायती दर पर बैंक ऋण की उपलब्धता

रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल

केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अन्तर्गत देश के 100 शहरों का चयन किया गया है। केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी भी इस बैठक से जुड़े। डोगरा ने कहा कि रूफ टॉप सोलर की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है।

जयपुर। केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अन्तर्गत देश के 100 शहरों का चयन किया गया है। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर शहर इसमें शामिल किए गए हैं। प्रोग्राम के अन्तर्गत इन शहरों में जागरूकता गतिविधियों, वेंडर्स को प्रशिक्षण आदि के माध्यम से लोगों को रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने हाल ही मे विद्युत भवन में इस प्रोग्राम से जुड़े स्टेक होल्डर्स शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी भी इस बैठक से जुड़े। डोगरा ने कहा कि रूफ टॉप सोलर की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। प्रदेश में प्रतिमाह औसतन 10 हजार से अधिक रूफ टॉप लग रहे हैं।

इस गति को और बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि राजस्थान पीएम-कुसुम योजना की भांति ही रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन में भी अग्रणी बन सके। डोगरा ने फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से निचले स्तर तक लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्चुअल नेट मीटरिंग तथा ग्रुप नेट मीटरिंग को अनुमत किए जाने के बाद अब शहरों में वे लोग भी सौर ऊर्जा से जुड़ सकेंगे जिनके पास स्वयं की छत अथवा रूफ टॉप लगाने के लिए आवश्यक स्पेस उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना में डिस्कॉम्स की ओर से 17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान करने पर भी रूफ टॉप सोलर को और गति मिलेगी।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत 1 लाख 9 हजार से अधिक रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 15,932, उदयपुर में 5,794, जोधपुर में 6,436 तथा अजमेर में 2,759 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

 रियायती दर पर बैंक ऋण की उपलब्धता
 इस योजना के अन्तर्गत बैंकों द्वारा 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। चेयरमैन डिस्कॉम्स ने निर्देश दिए कि प्रोग्राम से जुड़े स्टेक होल्डर्स आमजन में इस बात की जागरूकता लाएं। साथ ही उन बाधाओं को चिन्हित करें जिनके कारण कई बार पंजीयन के बाद भी आवेदक सोलर इंस्टॉलेशन कराने के लिए प्रेरित नहीं हो पाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत