14वीं मंजिल से कूदकर 82 वर्षीय महिला ने दी जान, फ्लैट में अकेली थीं बुजुर्ग

जांच के दौरान फ्लैट बाहर से बंद

14वीं मंजिल से कूदकर 82 वर्षीय महिला ने दी जान, फ्लैट में अकेली थीं बुजुर्ग
अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। परिजन किसी काम से अजमेर गए हुए थे और बीमारी व कम दिखाई देने के कारण उन्हें फ्लैट में अकेला छोड़कर बाहर से लॉक कर गए थे।

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सनसिटी के जयविलास अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। परिजन किसी काम से अजमेर गए हुए थे और बीमारी व कम दिखाई देने के कारण उन्हें फ्लैट में अकेला छोड़कर बाहर से लॉक कर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका लक्ष्मी जैन (82) पत्नी रामचन्द जैन ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती थीं। पुलिस के अनुसार बुधवार को उनकी बेटी और दामाद किसी काम से अजमेर गए थे।

लक्ष्मी जैन लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें आंखों से भी कम दिखाई देता था। इसी कारण परिजन उन्हें फ्लैट के अंदर छोड़कर बाहर से ताला लगाकर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे लक्ष्मी जैन ने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। अपार्टमेंट परिसर में लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें तत्काल कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के दौरान फ्लैट बाहर से बंद मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी जैन पिछले काफी समय से बीमारी से परेशान थीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित