तेज रफ्तार वाहन का कहर : सड़क पार कर रही युवती को मारी टक्कर, मौत

ट्रक चालक वाहन छोडकर मौके से फरार

तेज रफ्तार वाहन का कहर : सड़क पार कर रही युवती को मारी टक्कर, मौत
पुलिया के पास बस से उतरी एक युवती को एक तेज रफ्तार गाडी ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के सहारे टक्कर मारकर भागे वाहन की पहचान में जुटी।

जयुपर। मालपुरा गेट इलाके में स्थित बंबाला पुलिया के पास बस से उतरी एक युवती को एक तेज रफ्तार गाडी ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के सहारे टक्कर मारकर भागे वाहन की पहचान में जुटी है। थाने के हैडकांस्टेबल विजय सिंह के अनुसार हादसे मेें काल के गाल में समाई युवती की पहचान नेहा (26) गायत्री नगर जोधपुर के रूप में हुई है। नेहा करीब चार दिन पहले जोधपुर से सीतापुरा स्थित एक कंपनी में नौकरी करने आई थी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस सीसीटीवी खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

गांधी नगर थाना इलाके में बुधवार की रात करीब 1:30 बजे ओटीएस चौराहे पर ट्रक ने जेलएलन मार्ग से आ रही एक कार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि कार सवार रिटार्यड डॉ. अशोक कुमार घायल हो गए मौके से गुजर रही पीसीआर ने घायल को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गुरूवार देर शाम पीडित डॉक्टर ने गांधी नगर थाने में शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर