मेवारम जैन की कांग्रेस में वापसी पर आप का तीखा हमला : महिला विरोधी चेहरा बेनकाब, बलात्कार आरोपित को गले लगाया

राजस्थान हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी रोक

मेवारम जैन की कांग्रेस में वापसी पर आप का तीखा हमला : महिला विरोधी चेहरा बेनकाब, बलात्कार आरोपित को गले लगाया
आम आदमी पार्टी ने बाड़मेर के विवादित पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर कड़ा हमला बोला है

जयपुर। आम आदमी पार्टी ने बाड़मेर के विवादित पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि यह कदम कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता और चरित्र को उजागर करता है।

आप प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि मेवाराम जैन पर गैंगरेप, पॉक्सो और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 2023 में जोधपुर के राजीव गांधी थाने में दर्ज एफआईआर में जैन और उनके साथियों पर महिला, उनकी नाबालिग बेटी और एक अन्य युवती से बलात्कार और धमकी देने के आरोप लगे। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। सोशल मीडिया पर उनका अश्लील वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड किया था।

आप प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि मेवाराम जैन की वापसी से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया। जो पार्टी महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है, वही आरोपित अपराधियों को अपनाती है। जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। आप सहप्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल नेताओं को संरक्षण देती है। प्रदेश में कई भाजपा नेता ऐसे हैं जिन पर गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता