पत्नी के कागजातों पर 19 लाख का लोन उठाकर फरार, खुद को सोशल मीडिया पर आईपीएस बता रचाया विवाह

पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम रखा

पत्नी के कागजातों पर 19 लाख का लोन उठाकर फरार, खुद को सोशल मीडिया पर आईपीएस बता रचाया विवाह

साइबर थाना पुलिस ने फुटप्रिन्ट को फोलो करते शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि अक्षत कोठारी नामक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर विवाह रचा लिया और फिर पत्नी के दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हो गया।

बांसवाड़ा। साइबर थाना पुलिस ने फुटप्रिन्ट को फोलो करते शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अक्षत कोठारी नामक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर विवाह रचा लिया और फिर पत्नी के दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम रखा।

कोठारी पर धोखाधड़ी के 19 मामले दर्ज हैं। साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिन्ट को फोलो करते मंगलवार को आरोपी को लोकेशन के आधार पर  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अक्षत के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगभग डेढ़ साल से नाम और ठिकाने बदल रहा था। साइबर थाना पुलिस अब अन्य जिलों व थानों से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप के सैन्य ठिकानों पर बमबारी...
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया
टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो
केमिकल फैक्ट्री में हादसा : टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान; बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे