एबीवीपी राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना

एबीवीपी राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही। उन्होंने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन 'ज्ञान, शील और एकता' के पवित्र मंत्र के साथ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक चेतना का निरंतर विकास कर रहा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन 'ज्ञान, शील और एकता' के पवित्र मंत्र के साथ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक चेतना का निरंतर विकास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र हितों के संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र निर्माण में एबीवीपी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। संगठन ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एबीवीपी भविष्य में भी युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व के गुणों का संवर्धन करती रहेगी तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाती रहेगी। मुख्यमंत्री ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना भी की।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज