एसीबी की कार्रवाई : अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता के पास से 3.70 लाख रुपये की संदिग्ध राशि जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं

एसीबी की कार्रवाई : अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता के पास से 3.70 लाख रुपये की संदिग्ध राशि जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की करौली इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अंता, जिला बारां में कार्यरत सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह के पास से 3,70,000 रुपये की संदिग्ध राशि जब्त।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की करौली इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अंता, जिला बारां में कार्यरत सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह के पास से 3,70,000 रुपये की संदिग्ध राशि जब्त की है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर आकस्मिक चेकिंग के दौरान की गई। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय को सूचना मिली थी कि महेन्द्र सिंह द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध धन एकत्रित किया गया है और वह इसे लेकर शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह अपने निवास हिण्डौन सिटी जिला करौली जाने वाला है।

सूचना के आधार पर उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी टीम ने बयाना रोड, हिण्डौन सिटी पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने तलाशी ली, जिसमें सहायक अभियंता के कब्जे से 3.70 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अधिकारी इस राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद रकम को जब्त कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विस्तृत जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल