मुख्य सचिव से एसीबी महानिदेशक की मुलाकात, लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों की समीक्षा

भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई

मुख्य सचिव से एसीबी महानिदेशक की मुलाकात, लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुलाकात कर प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी बनाने पर चर्चा। बैठक में भ्रष्टाचार मामलों की कार्रवाई, त्वरित निस्तारण और लंबित अभियोजन स्वीकृतियों की समीक्षा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शासन सचिवालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एसीबी की ओर से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई और प्रकरणों के त्वरित निस्तारण से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है। मुख्य सचिव ने भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई को प्रभावी बनाने तथा लंबित मामलों में आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई के साथ-साथ सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

एसीबी महानिदेशक ने ब्यूरो की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और प्रकरणों की स्थिति से मुख्य सचिव को अवगत कराया। बैठक में लंबित अभियोजन स्वीकृतियों के शीघ्र निस्तारण सहित भ्रष्टाचार निरोधक व्यवस्था को और मजबूत करने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 12 जून से 31 अगस्त तक चलाए गए विशेष 'अखिल भारतीय बचाव और...
नर्सिंग समिट पर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए वसूली के आरोप
बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू
खरगे-जयराम ने दी जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर ISRO टीम को बधाई, कहा- देश की रणनीतिक क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी
बांधों में पानी की आवक बढ़ी, 24 घंटे में 13.5 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक