राजस्थान रोडवेज में एसटीडी गिरोह पर कार्रवाई : फिर भी बिना टिकट यात्रा पर लगाम नहीं, सख्त निगरानी और नियमित चेकिंग जारी

चेकिंग टीम को बस में कुल 35 यात्री बिना टिकट मिले

राजस्थान रोडवेज में एसटीडी गिरोह पर कार्रवाई : फिर भी बिना टिकट यात्रा पर लगाम नहीं, सख्त निगरानी और नियमित चेकिंग जारी

राजस्थान रोडवेज में एसटीडी गिरोह पर कार्रवाई के बावजूद बिना टिकट यात्रा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला झालावाड़ जिले से सामने आया है, जहां सोमवार को एक बस में 35 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज में एसटीडी गिरोह पर कार्रवाई के बावजूद बिना टिकट यात्रा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला झालावाड़ जिले से सामने आया है, जहां सोमवार को एक बस में 35 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार कोटा से झालावाड़ जा रही रोडवेज बस की सुकेत में औचक चेकिंग की गई। जांच के दौरान बस में तैनात बस सारथी बलवीर सिंह मौजूद था। चेकिंग टीम को बस में कुल 35 यात्री बिना टिकट मिले।

कार्रवाई करते हुए यात्रियों से कुल 2250 रुपये की किराया राशि वसूल की गई। यह कार्रवाई झालावाड़ डिपो के नंदकिशोर मीना के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों का कहना है कि लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, फिर भी कुछ बसों में बिना टिकट यात्रियों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। रोडवेज प्रशासन ने सख्त निगरानी और नियमित चेकिंग जारी रखने की बात कही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग