सरकार के दो वर्ष पूरे : सीएम ने की मीडिया से बातचीत, कहा- 70% वादे पूरे हो चुके, कांग्रेस की पाँच साल की तुलना में दो साल में अधिक काम
पिछली सरकार में कामों को लटकाया और भटकाया
सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ओट्स में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमार, प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। साथ ही आज नवाचार दिवस भी है।
जयपुर। सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमार, प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। साथ ही आज नवाचार दिवस भी है। राजस्थान को उत्कृष्ट और विकसित राज्य बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। जनता के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि सरकार को अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना चाहिए। इसलिए एक वर्ष के साथ ही दो वर्ष पर भी हम अपने वादों और घोषणाओं को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। 392 में से 274 घोषणाएं पूरी या प्रगति पर हैं। बजट घोषणाओं में भी 73 प्रतिशत पूरी हो चुकी या प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में उतना काम किया है, जितना कांग्रेस सरकार अपनी पूरी पाँच साल की अवधि में नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार ने कामों को लटकाने और रोकने का काम किया, घोटाले किए और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। हमने बिजली, नहरी सिंचाई, फार्म पॉन्ड, पाइपलाइन अनुदान, गौशाला सहायता, तारबंदी, अस्पताल और पशु अस्पताल उन्नयन, सड़क निर्माण सहित लगभग हर क्षेत्र में कांग्रेस से ज्यादा काम किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को ‘बेस्ट स्टेट परफॉर्मर’ श्रेणी में पहुंचाया गया है। 11 योजनाओं में पहला, 5 में दूसरा और 9 योजनाओं में तीसरा स्थान हासिल किया है। पिछली सरकार फाइलों में काम दबा देती थी। हमने ईआरसीपी को तेज गति से आगे बढ़ाया है। 26 हजार करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। यमुना जल समझौता कर दिखाया, जबकि कांग्रेस ने इसे राजनीति का विषय बना दिया था। जल जीवन मिशन (JJM) को पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। सीएम ने कहा कि बिजली व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। सड़क निर्माण में 27 हजार करोड़ खर्च कर 39 हजार किमी सड़क बनाई गई है। मिसिंग लिंक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं।
गरीबों के लिए कांग्रेस सरकार में काम कागजों तक सीमित थे। हमारी सरकार गरीबों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। NFSA परिवारों को जोड़ा है। 47 लाख लोगों ने सब्सिडी ‘गिव-अप’ अभियान में छोड़ी है। अन्नपूर्णा योजना में 450 से 650 ग्राम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
दस लाख से अधिक नई पेंशन स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 7 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। 8 हजार गांवों में 13 हजार स्वामित्व कार्ड जारी किए गए हैं। युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं रही। हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई की। 296 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई है। जल्द 20 हजार नियुक्तियां दी जा रही हैं। 2.50 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाया जा रहा है। युवा नीति भी बनाई जा रही है ताकि युवा नौकरी लेने वाले ही नहीं, बल्कि देने वाले भी बनें। किसानों के सम्मान के लिए PM किसान सम्मान निधि को 9 हजार किया गया है। गेहूं पर 250 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। 44 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है। 22 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है और जल्द सभी जिलों में दी जाएगी। पशुओं के इलाज के लिए 108 की तर्ज पर सेवा शुरू की है।
महिला सशक्तिकरण में पिछली सरकार केवल कागजों तक सीमित रही। हमारी सरकार ने 19.45 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जिनमें से 12 लाख ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। कालिबाई और देवनारायण योजनाओं में अब तक 39 हजार स्कूटियां वितरित की गई हैं। मां योजना में 132 नए पैकेज जोड़े गए हैं, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए।
कानून व्यवस्था पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन में अराजकता थी। अब अपराधों में 12 प्रतिशत की कमी आई है। इस वर्ष 24 हजार मामले कम दर्ज हुए हैं। जबरन धर्म परिवर्तन और आस्था से जुड़े अपराध रोकने के लिए कड़े कानून लाए गए हैं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 662 हवेलियों को चिन्हित कर संरक्षण दिया जा रहा है। धार्मिक सर्किट और पैनोरामा तैयार किए जा रहे हैं। हर जिले में पांच गौरव परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ‘हरियाली राजस्थान’ अभियान के तहत 20 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। लक्ष्य 50 करोड़ पौधे लगाने का है। प्रवासी राजस्थान कार्यक्रम सफल रहा। दुनिया भर से प्रवासी भारतीय जुड़े। 14 नए चैप्टर खोले जाएंगे, जिनमें 9 विदेशों में होंगे। राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए जिनमें से 8 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। 28 नई नीतियां लागू की गई हैं। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सहित कई क्षेत्रों में राजस्थान को पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने राजस्थान का हक खाया है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कुछ जेल जा चुके हैं और बाकी भी नहीं बचेंगे। सरकार हर वायदा पूरा करेगी और जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
हर वायदा पूरा करेंगे, 70% वादे पूरे हो चुके, कांग्रेस की पाँच साल की तुलना में दो साल में अधिक काम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
_आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरे, पिछली सरकार में कामों को लटकाया और भटकाया, घोटाले और भ्रष्टाचार किए
_जिन्होंने राजस्थान का हक खाया, उन्हें छोड़ेंगे नहीं, कुछ जेल गए, बाकियों को भी नहीं छोड़ेंगे
_ सरकार के दो साल पूरा होने पर सीएम ने की मीडिया से बात
सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ओट्स में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमार, प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। साथ ही आज नवाचार दिवस भी है। राजस्थान को उत्कृष्ट और विकसित राज्य बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। जनता के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि सरकार को अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना चाहिए। इसलिए एक वर्ष के साथ ही दो वर्ष पर भी हम अपने वादों और घोषणाओं को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।
सीएम ने कहा कि संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। 392 में से 274 घोषणाएं पूरी या प्रगति पर हैं। बजट घोषणाओं में भी 73 प्रतिशत पूरी हो चुकी या प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में उतना काम किया है, जितना कांग्रेस सरकार अपनी पूरी पाँच साल की अवधि में नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार ने कामों को लटकाने और रोकने का काम किया, घोटाले किए और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। हमने बिजली, नहरी सिंचाई, फार्म पॉन्ड, पाइपलाइन अनुदान, गौशाला सहायता, तारबंदी, अस्पताल और पशु अस्पताल उन्नयन, सड़क निर्माण सहित लगभग हर क्षेत्र में कांग्रेस से ज्यादा काम किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को ‘बेस्ट स्टेट परफॉर्मर’ श्रेणी में पहुंचाया गया है। 11 योजनाओं में पहला, 5 में दूसरा और 9 योजनाओं में तीसरा स्थान हासिल किया है। पिछली सरकार फाइलों में काम दबा देती थी। हमने ईआरसीपी को तेज गति से आगे बढ़ाया है। 26 हजार करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। यमुना जल समझौता कर दिखाया, जबकि कांग्रेस ने इसे राजनीति का विषय बना दिया था। जल जीवन मिशन (JJM) को पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।
सीएम ने कहा कि बिजली व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। सड़क निर्माण में 27 हजार करोड़ खर्च कर 39 हजार किमी सड़क बनाई गई है। मिसिंग लिंक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं।
गरीबों के लिए कांग्रेस सरकार में काम कागजों तक सीमित थे। हमारी सरकार गरीबों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। NFSA परिवारों को जोड़ा है। 47 लाख लोगों ने सब्सिडी ‘गिव-अप’ अभियान में छोड़ी है। अन्नपूर्णा योजना में 450 से 650 ग्राम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
दस लाख से अधिक नई पेंशन स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 7 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। 8 हजार गांवों में 13 हजार स्वामित्व कार्ड जारी किए गए हैं।
युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं रही। हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई की। 296 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई है। जल्द 20 हजार नियुक्तियां दी जा रही हैं। 2.50 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाया जा रहा है। युवा नीति भी बनाई जा रही है ताकि युवा नौकरी लेने वाले ही नहीं, बल्कि देने वाले भी बनें।
किसानों के सम्मान के लिए PM किसान सम्मान निधि को 9 हजार किया गया है। गेहूं पर 250 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। 44 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है। 22 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है और जल्द सभी जिलों में दी जाएगी। पशुओं के इलाज के लिए 108 की तर्ज पर सेवा शुरू की है।
महिला सशक्तिकरण में पिछली सरकार केवल कागजों तक सीमित रही। हमारी सरकार ने 19.45 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जिनमें से 12 लाख ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। कालिबाई और देवनारायण योजनाओं में अब तक 39 हजार स्कूटियां वितरित की गई हैं। मां योजना में 132 नए पैकेज जोड़े गए हैं, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए।
कानून व्यवस्था पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन में अराजकता थी। अब अपराधों में 12 प्रतिशत की कमी आई है। इस वर्ष 24 हजार मामले कम दर्ज हुए हैं। जबरन धर्म परिवर्तन और आस्था से जुड़े अपराध रोकने के लिए कड़े कानून लाए गए हैं।
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 662 हवेलियों को चिन्हित कर संरक्षण दिया जा रहा है। धार्मिक सर्किट और पैनोरामा तैयार किए जा रहे हैं। हर जिले में पांच गौरव परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
‘हरियाली राजस्थान’ अभियान के तहत 20 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। लक्ष्य 50 करोड़ पौधे लगाने का है। प्रवासी राजस्थान कार्यक्रम सफल रहा। दुनिया भर से प्रवासी भारतीय जुड़े। 14 नए चैप्टर खोले जाएंगे, जिनमें 9 विदेशों में होंगे।
राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए जिनमें से 8 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। 28 नई नीतियां लागू की गई हैं। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सहित कई क्षेत्रों में राजस्थान को पुरस्कार मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने राजस्थान का हक खाया है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कुछ जेल जा चुके हैं और बाकी भी नहीं बचेंगे। सरकार हर वायदा पूरा करेगी और जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

Comment List