खुली जेल से फरार कैदियों की रातभर चली पार्टी : युवक की चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

युवती को थप्पड़ मारने के बाद भड़का विवाद

खुली जेल से फरार कैदियों की रातभर चली पार्टी : युवक की चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
भरतपुर खुली जेल से फरार होकर जयपुर पहुंचे आजीवन सजायाफ्ता कैदियों की बर्थ-डे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। मानसरोवर के आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में रविवार देर रात हुए विवाद में धौलपुर निवासी 25 वर्षीय अन्नू गुर्जर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पार्टी में युवती को थप्पड़ मारना सामने आया है, जबकि पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही।

जयपुर। भरतपुर खुली जेल से फरार होकर जयपुर पहुंचे आजीवन सजायाफ्ता कैदियों की बर्थ-डे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। मानसरोवर के आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में रविवार देर रात हुए विवाद में धौलपुर निवासी 25 वर्षीय अन्नू गुर्जर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पार्टी में युवती को थप्पड़ मारना सामने आया है, जबकि पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। मानसरोवर थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना के अनुसार धौलपुर जिले के बसेड़ी के रहने वाले अन्नू गुर्जर की रविवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल अन्नू को उसके साथी जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी साउथ राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती को थप्पड़ मारने के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुराने साथियों के साथ क्लब पहुंचे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि हत्या के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुलदीप उर्फ  कुल्लू गुर्जर और दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता राजेश गुर्जर भरतपुर खुली जेल से जयपुर पहुंचे थे। प्रताप नगर में कुछ लोगों से मिलने के बाद वे अपने पुराने साथी अनुज गुर्जर, आकाश उर्फ  क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर, गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य के साथ आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में परिचित की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुए।

मुख्य आरोपी डॉक्टर दंपती हत्याकांड में लिप्त
मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर चर्चित डॉक्टर दंपती हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है। जांच में सामने आया कि घटना स्थल इक्का क्लब में इसकी साझेदारी है। वह फिलहाल एक अन्य मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था।

इनको किया गिरफ्तार
इस मामाले में अनुज गुर्जर (25) नीमदा गेट कॉलोनी, भरतपुर, राजेश गुर्जर उर्फ  सुगड़ सिंह (26) बड़ी वाखिर, हिंडौन करौली, कुलदीप गुर्जर उर्फ कल्लू (30) विजय नगर कॉलोनी, मथुरा गेट, भरतपुर, गोविंद शर्मा (21) नगला देसवार जुनूथर डीग, हनुमान सिंह (34) तिगरिया  हिंडौन सिटी करौली,  दिक्षांत (23) नगला देसवार जुनूथर डीग, चंद्र सिंह (24) जुनूथर डीग और बबलू (23) दोराई पीसांगन अजमेर को गिरफ्तार किया है।  

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया