समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क

सामाजिक संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग

समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क
सामाजिक सरोकार पर आधारित नाटक 'गुम' के सभी शो अब दर्शकों के लिए नि:शुल्क होंगे। कलाकर्म प्रोडक्शन ने अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। साथ ही फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा ने कलाकारों को अभिनय, संवाद अदायगी और मंच प्रस्तुति का विशेष प्रशिक्षण भी दिया।

जयपुर। कलाकर्म प्रोडक्शन की टीम और संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समाज में गंभीर विषय पर आधारित नाटक 'गुम' के महत्व और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि इस नाटक के सभी प्रदर्शन दर्शकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रखे जाएंगे। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि बिना किसी शुल्क के अधिक से अधिक लोग इस नाटक को देख सकें और इसके माध्यम से मिलने वाली सीख से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। संस्था का मानना है कि कला और रंगमंच के जरिए समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

नाटक से जुड़ी तैयारियों के तहत सोमवार को वैशाली नगर स्थित एक टॉवर में फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा ने प्रतिभागियों को ऑडिशन की तैयारी, प्रभावी संवाद अदायगी, मंच प्रस्तुति, चेहरे के भाव, शारीरिक हाव-भाव, कैमरे के सामने अभिनय तथा किरदार को जीवंत बनाने की तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफल अभिनेता बनने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। आयोजकों ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस प्रस्तुति का हिस्सा बनें और इस सामाजिक संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था