अंता विधानसभा उपचुनाव : भाजपा को मिली बड़ी राहत, 2 बागी उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस

मतों के ध्रुवीकरण में बड़ा फायदा

अंता विधानसभा उपचुनाव : भाजपा को मिली बड़ी राहत, 2 बागी उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है। नाम वापसी के बाद दोनों नेताओं का कोटा-बूंदी सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बागी तेवर चढ़कर मोरपाल के समर्थन में आने से अंता सीट पर भाजपा का समीकरण मजबूत होता नजर आ रहा है।

जयपुर। राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत मिली है। भाजपा से नाराज चल रहे दो दिग्गज नेता—पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल और संतोष सुमन—ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है। नाम वापसी के बाद दोनों नेताओं का कोटा-बूंदी सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बागी तेवर चढ़कर मोरपाल के समर्थन में आने से अंता सीट पर भाजपा का समीकरण मजबूत होता नजर आ रहा है।

भाजपा ने इस सीट पर पूर्व प्रधान मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया है। अब बागी उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला सीधा भाजपा और कांग्रेस और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच होता दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बागियों के नाम वापसी से भाजपा को संगठनात्मक एकजुटता और मतों के ध्रुवीकरण में बड़ा फायदा मिल सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को कहा है कि वह शहर से ठोस कचरा हटाने, सड़कों और आम रास्तों व...
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक