अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस की जीत, प्रमोद जैन ने चौथी बार लहराया जीत का परचम

उपचुनाव के बाद विधानसभा में दो साल में दस उपचुनाव

अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस की जीत, प्रमोद जैन ने चौथी बार लहराया जीत का परचम
अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने त्रिकोणीय मुकाबले में 15,612 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर चौथी बार जीत का परचम लहराया है। उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सरकार की फेलियर बताया है है तो भाजपा ने हार की समीक्षा करने की बात कही है।

जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया(69,571 वोट) ने त्रिकोणीय मुकाबले में 15,612 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर चौथी बार जीत का परचम लहराया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन(53,959 वोट) टक्कर में दूसरे नंबर पर और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा(53,800 वोट) तीसरे नंबर पर रहे। उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सरकार की फेलियर बताया है है तो भाजपा ने हार की समीक्षा करने की बात कही है। निर्वाचन आयोग ने परिणामों के बाद सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सभी कार्मिकों और लोगों को बधाई दी है। कांग्रेस के भाया शुरुआत से ही लीड बनाते रहे। मतगणना शुरू होने के बाद भाया तीसरे राउंड तक आगे थे। चौथे राउंड में 152 वोटों से पिछड़े और पांचवंे राउंड से दुबारा बढ़त बना ली। इसके बाद छह से 20 राउंड तक बढ़त कम नहीं हुई। आखिर में यह लीड 15 हजार से अधिक हो गई।

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन पहले राउंड में ही तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद 15वें राउंड पर दूसरे नंबर पर आ गए,लेकिन 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी से 13,454 वोटों से दूरी थी। इसके बाद 19वें राउंड में एक बार फिर तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर चले गए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर रहे। चौथे राउंड में 152 वोटों से लीड ली और पांचवें राउंड में यह लीड खत्म हो गई। मीणा 15वें राउंड के समापन पर तीसरे स्थान पर चले गए। 19वें राउंड में एक बार दूसरे नंबर पर आए और 20वें राउंड में वापस तीसरे स्थान पर चले गए। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन निर्दलीय नरेश मीणा से केवल 159 वोट ही ज्यादा ले पाए हैं। 

उपचुनाव के बाद विधानसभा में दो साल में दस उपचुनाव
पिछले दो साल में हुए उपचुनाव में अब तक कुल दस उपचुनाव में कांग्रेस ने दो और भाजपा ने आठ चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने अंता से पहले दौसा में जीत हासिल की थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि