अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- बाइक पर युवती से छेड़छाड़ गंभीर मामला,पुलिस करे सख्त कार्यवाही
वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक आरोपी गिरफ़्तार नहीं
गहलोत ने जयपुर में बाइक पर युवती से छेड़छाड़ मामले में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाए। गहलोत ने कहा है कि जयपुर में बाइक पर जा रही युवती के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना असमाजिक तत्वों की कुत्सित मानसिकता एवं प्रदेश में खत्म हो रहे कानून का इकबाल का उदाहरण।
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में बाइक पर युवती से छेड़छाड़ मामले में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा है कि जयपुर में बाइक पर जा रही युवती के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना असमाजिक तत्वों की कुत्सित मानसिकता एवं प्रदेश में खत्म हो रहे कानून का इकबाल का उदाहरण है। गंभीर बात यह है कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक आरोपी गिरफ़्तार नहीं किए जा सके हैं।
हजारों सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क, निर्भया टीम, पुलिस पेट्रोलिंग आदि के बावजूद प्रदेश की राजधानी में बालिकाओं की ऐसी स्थिति है तो बाकी प्रदेश का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि प्रदेश को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री की आवश्यकता है। राजस्थान पुलिस को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 13:26:41
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...

Comment List