धर्म परिवर्तन कराने वालों, शहर में पनप रहे जिहादियों और तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कसा जाए शिकंजा : बालमुकुंद आचार्य

बालमुकुंदाचार्य ने कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा

धर्म परिवर्तन कराने वालों, शहर में पनप रहे जिहादियों और तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कसा जाए शिकंजा : बालमुकुंद आचार्य

शहर में हाल में बच्चों की पढ़ाई चल रही है और लोग तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहे हैं

जयपुर। शहर में हाल में बच्चों की पढ़ाई चल रही है और लोग तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहे हैं। वही होली के पवित्र त्यौहार पर दो दिन तक कुछ विशेष लोगों ने जमकर शहर में उत्पात मचाया गाड़ियों की रैली निकाली। इस दौरान शहर में बाहरी पर्यटक भी आए हुए थे इन लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। इन सभी के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सोमवार दोपहर को जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा है। 

इस पत्र में लिखा है कि शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। होली के अवसर पर दो दिन तक इन्होंने शहर में हुड़दंग मचाया और लोगों से अभद्र भाषा का उपयोग किया इन सभी को सीसीटीवी के आधार पर चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा हाल में बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं और शहर में जगह-जगह लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं पुलिस के पास धनी मापक यंत्र होता है उसके जरिए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर में धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। इस संबंध में कड़े कानून के तहत कार्रवाई होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका