सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

माईक्रोफोन और लोकेशन जैसी कई संवेदनशील परमिशन

सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया, एसएमएस, व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर इंस्टेंट लोन या चाईनीज लोन एप के जरिए तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी।

जयपुर। सोशल मीडिया, एसएमएस, व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर इंस्टेंट लोन या चाईनीज लोन एप के जरिए तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को सतर्क करते हुए बताया कि वर्तमान में साइबर अपराधी सोशल मीडिया, एसएमएस, और व्हाट्सएप के जरिए इंस्टेंट लोन ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं।

ये ऐप्स बिना डॉक्यूमेंट 5 मिनट में पैसा अकाउंट में आने का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। एप डाउनलोड करते ही यूजर्स से कॉन्टेक्ट, गैलेरी, एसएमएस, माईक्रोफोन और लोकेशन जैसी कई संवेदनशील परमिशन मांगते हैं। इससे अपराधी पूरे मोबाइल डेटा को अपने सर्वर पर कॉपी कर लेते हैं। भुगतान नहीं होने पर पीड़ित की अश्लील फोटो बना बदमान करने की देते हैं।  

बचाव के उपाय: केवल उन्हीं ऐप्स से लोन लें जो आरबीआई से पंजीकृत एनबीएफसी या बैंक से जुड़े हों। यदि कोई ऐप फोटो-कॉन्टैक्ट लिस्ट की परमिशन मांगे, तो तुरंत अनइंस्टॉल करें। प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड करते समय ऐप के रिव्यू जरूर पढ़ें, फर्जी रिव्यू से सावधान रहें। एडवांस भुगतान न करें, यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास