नौतपा की भीषण गर्मी में सावधानी बरतें, राहगीरों और पशु-पक्षियों के लिए करें पानी की व्यवस्था : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान

नौतपा की भीषण गर्मी में सावधानी बरतें, राहगीरों और पशु-पक्षियों के लिए करें पानी की व्यवस्था : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के इस दौर में लोग पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के इस दौर में लोग पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि गर्मी का प्रभाव इन पर अधिक पड़ता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से सेवा और संवेदनशीलता की परंपरा निभाने का आह्वान करते हुए राहगीरों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी की प्याऊ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को भी पानी और दाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोग अपने घरों की छतों, आंगन या आसपास के स्थानों पर उनके लिए दाने-पानी की व्यवस्था अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों की सजगता और सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश