जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई : दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया हिरासत में, जयपुर लेकर आ रही है टीम

घोटाले में बड़ाया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण

जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई : दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया हिरासत में, जयपुर लेकर आ रही है टीम
जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया हिरासत में जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बड़े दलाल संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है।

जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बड़े दलाल संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। ACB की टीम उसे जयपुर लेकर आ रही है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, संजय बड़ाया थाईलैंड में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। उसके खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। जैसे ही वह आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, ACB की टीम ने उसे दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक, जल जीवन मिशन घोटाले में संजय बड़ाया की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह इस पूरे नेटवर्क का बड़ा बिचौलिया और कथित तौर पर कई लेन-देन का अहम कड़ी रहा है। यह कार्रवाई ACB के DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। उधर, इसी मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को भी आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। ACB लगातार इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि संजय बड़ाया से पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर राजस्थान की राजनीति में पहले से ही हलचल मची हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना