पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन
खाचरियावास का राज्य सरकार पर हमला
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने राज्य में बढ़ते महिला अपराध, सरकारी दवा खरीद में गड़बड़ी और सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने नगर निगम चुनाव को जनता के लिए भाजपा के अहंकार का जवाब देने का अवसर बताया।
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन है। सरकारी दवा खरीद में घपला हुआ है। सांगानेर, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा में सड़कों की हालत खराब है। भाजपा चुनाव में जमकर शराब बांट रही है। राजेंद्र राठौड़ को पीने के नाम पर शराब ही क्यों दिखती है। पानी-बिजली बिल में यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।
मदन राठौड़ राहुल-सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हैं। जयपुर में जनता भाजपा को करंट लगाएगी। गोविंद देव जी के लिए स्वीकृत 100 करोड़ आईफा अवार्ड में दे दिए गए, जहां तीन दिन स्कॉच पीकर मजे किए। नगर निगम को वसूली का अड्डा बना दिया गया है। नगर निगम चुनाव भाजपा का घमंड तोड़ने का मौका है। जनता भाजपा का हिसाब बराबर करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Sep 2026 19:01:24
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...

Comment List