सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान

प्रदेश के सात संभागों में परिवहन विभाग के 13 आरटीओ कार्यरत

सड़क सुरक्षा कैडर में बड़ा बदलाव : संभाग स्तर पर आरटीओ नहीं, डीटीओ संभालेंगे कमान
प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को नया ढांचा देने की तैयारी शुरू। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर बनाने की दिशा में काम कर रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार संभाग स्तर पर जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी के नए पद सृजित किए जाएंगे और इन पदों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की बजाय जिला परिवहन अधिकारियों को जिम्मेदारी देने की तैयारी।

जयपुर। प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को नया ढांचा देने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए अलग कैडर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार संभाग स्तर पर जिला सड़क सुरक्षा अधिकारी के नए पद सृजित किए जाएंगे और इन पदों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) की बजाय जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को जिम्मेदारी देने की तैयारी है। प्रदेश के सात संभागों में परिवहन विभाग के 13 आरटीओ कार्यरत हैं। इसके बावजूद प्रस्ताव में प्रत्येक संभाग के लिए एक-एक डीटीओ को सड़क सुरक्षा अधिकारी बनाए जाने की योजना है।

हालांकि विभागीय स्तर पर मांग है कि प्रत्येक रीजन में एक डीटीओ की नियुक्ति हो, लेकिन वित्त विभाग शुरुआती चरण में सात संभागों के लिए सात डीटीओ पदों को ही मंजूरी दे सकता है। जिला स्तर पर भी सड़क सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश के 41 राजस्व जिलों में एक-एक सड़क सुरक्षा परिवहन निरीक्षक की तैनाती का प्रस्ताव है। हालांकि विभाग के 58 डीटीओ कार्यालय हैं, लेकिन फिलहाल नियुक्तियां केवल 41 राजस्व जिलों तक सीमित रखने की तैयारी है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सड़क सुरक्षा कैडर में सात नए डीटीओ और 41 परिवहन निरीक्षकों के पद सृजित होंगे। इससे सड़क सुरक्षा अभियानों की निगरानी, प्रवर्तन और दुर्घटना रोकथाम से जुड़े कार्यों को अलग प्रशासनिक ढांचा मिलने का रास्ता साफ होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक